Friday, February 15, 2019

Micropoetry हिंदी

ऐ कलम और न लिख गुलाबी दिल की बातें,
क्रांति की हुंकार लिख,कह गए वो जाते जाते।
सुर्ख हुई बर्फीली चादर पुलवामा की घाटी में,
व्यर्थ न हो लहु मिला जो केसर वाली माटी में ।

- जूही

Tuesday, February 5, 2019

Haiku-1

chirping birds
in school uniforms-
twilight games

© juhi

Monday, January 28, 2019

Collab with #DaipayanNair : दिल का भारीपन

मैंने कहा मिलना है तुमसे
हाँ कुछ चीज़ें लौटाना है
कि साथ ली हुई सेल्फियाँ
हिडन फोल्डर में पड़ी हुई
आँखों से काजल खुरेंचकर
मन पर फेर देती हैं

तो रख लो भारीपन को
दफ्न कर आते हैं
PS I love you
का हर एक पन्ना
ब्रेसलेट जो मैं जानबूझकर
भूल आई थी तुम्हारे घर

देर हो चुकी है
मुझे फोन पर लड़ते लड़ते
तुम्हें चुप रहते रहते
शिकायत नहीं है अब
तुम्हारे न होने की
आदत हो चली है

वो बेवजह गले लगाना
कविताओं का मजा़क उड़ाना
टाईम से पहले पहुँचकर
तुम पर तुनकना
ये सब पल समेटकर
कोरा कागज़ दे रही हूँ

स्याही नहीं उभरेगी
शब्द नहीं लिखे मैंने
वक्त ज़ाया भी नहीं होगा
तुम्हारा जो मेरा था नहीं

इसलिए कह रहीं हूँ
कुछ और हो तो बता दो
मेरे पास मेरा कुछ रहा नहीं
कह दो जो तुमने कहा नहीं
हल्का हो जायेगा दिल
सहेजे हुए भारीपन को
गर साझा कर सकते हो ।

जूही

Tuesday, October 16, 2018

Oblivion








She dragged me out from twilight game ; of ‘ice and water’ were rules no longer same? & told me to ‘behave’ new bump on my chest hid a truth so grave Cyclic restive ‘rest’ banishment awful folding legs inwards; I had cried in school recalling the walk In the messy bazaar street hand like a hawk groped me with a hit I shuddered in disgust in that broad daylight darkness in the quilt mocked my plight hissing a guilt of being born to bleed often since then, on feet; on wheels shadows after me, set spine in chills I was ‘Ice’ now In those dirty ‘waters’ known –unknown for Mommy was right her princess was frozen learned to keep quiet bruised Oblivion of just another “Me-too” © Juhi

Monday, October 15, 2018

Micropoetry -urdu-hindi

'उनको' देखा था छुपके दरीचों से
अक्स मुझमें मिश्रियों सा खोता है..

बिछाए बैठी हूँ एहसास गलीचों से
एक आहट से जाने क्या-क्या होता है

जूही

Monday, September 17, 2018

Her win in the Asian games

Yes she still loves
gold, silver, bronze
in her neckpieces,
those not gifted

she bites with pride
the discs of victory

© juhi

The Pratham


loose pot belly
a broken tooth
rat for a ride
arrives the Ace
aura and pride
galore and grace
to banish
bodyshaming
long tusk smiles
unrivalled
worshipped

the Wisdom
the Pratham

© juhi

Thursday, September 13, 2018

तुम ही समझो

छप्पन भोग बनाती थी
सजती, तुम्हें सजाती थी
रफ्तार उसे उलझा सी गई
पर मुस्कान वही है
तुम ही समझो

भूली नहीं है मुरली की धुन
गुम हुए हैं पायल कुमकुम
होड़ उसे बहला सी गई है
पर प्रीत वही है
तुम ही समझो

चूड़ी-मेहंदी मजबूर हुई है
त्यौहारों से कुछ दूर हुई है
दौड़ उसे थका सी गई है
पर आस वही है
तुम ही समझो

अब स्पर्धा ही व्रत उसका है
निडर साहसी मत उसका है
चोट उसे दहला सी गई है
उड़ान नई है
तुम ही समझो

सहमी कल थी, आज लड़ी है
घड़ी से आगे निकल पड़ी है
रीत गर वो निभा न पाए
कोई न समझेगा, कान्हा
तुम ही समझो

© जूही गुप्ते

Saturday, September 1, 2018

I hear!!





I create a scene
of knitted broken-knots
of have and have-nots;
circumvents an old house
a snake-faced mouse
grabs 'time' and drag 
pixels without nametag
flow red zig zag on curtains
I run fingers on uncertains
all nice, all crook 
I fly over a brook
see clowns of clarity
juggle balls of wisdom
world slids under the pillow
vansihes in the light
veracity explodes
when I hear one say 
"Good" morning


© Juhi Gupte

Sunday, August 26, 2018

केरल की राखी



वो नारियल थाली बिखर गई

लगा विप्लव-ग्रहण,अंधेरा है
तुम्हें 'केरल' पुकार रही
उसको संकट ने घेरा है


ऑफिस से उकताकर तुम
जा उसके घर सुस्ताते थे
लाती झट मुन्नर की चाय 
और घंटों तुम बतियाते थे

दोस्तों संग गए देखने
सहस्त्र नौकाओं की होड़
अचंभित दिल हिलौरे खाता
मची थी पानी वाली दौड़

परोस परौटा, रसीली सब्जी
पायसम कटोरी लाई थी
सुनहरे आँचल वाली पट्टू
नवेली भाभी को दिलवाई थी

कतारें पेड़ों की हुई सज्ज 
यूँ जल में झाँके जाती थी
हरे स्नेह की राखी बुनकर 
जैसे तुमको ताँके जाती थी

अद्भूत अल्लपी,सुहानी सुबह
किताब का पन्ना पलटा था
फिल्टर कॉफी में खोये तुम
दिन रूक रूक के चलता था

हॉउस बोट भी हुए ध्वस्त 
उसकी चंचलता के साथ
प्यारी बहन गुमसुम हुई
कि अब जाकर थामो हाथ

डटे रहेंगे, फिर उबरेंगे
क्या विपदा, क्या काल
केरल को जाकर कह दो
कि "साथ हूँ मैं हर हाल"

एक दूजे के पूरक हैं सब
अटूट अनूठा नाता है
धागा कच्चा,बंधन पक्का
भारत यही सिखाता है

© जूही गुप्ते

Tuesday, August 21, 2018

The Ekam





On the ice-capped alp
“She” is the prowess,
bigoted rules are void;
food-web is untangled
they live in unanimity;
the bull, the peacock
the serpent , the rodent...

bathes out the elixir
gulps in the venom
tucked are the galaxies
sanctity flows from the hair-bun;
King of Kailasa,
paves the way
through his trident
art prospers
death deciphers
anchors ark of the just
for both are must,
the mridanga , the tandava!

Alike is his eyes
deities and demons
the beasts, the humans
Thou is perfect
blackbody spectrum
the August
the Ekam

© Juhi Gupte

Friday, August 17, 2018

#tributetoatrueleader


जो रहा अरि-कुल का भी प्रिय
उसका ही जीवन सफल हुआ

वो अडिग रहा चट्टानों सम
सत्य चुप होकर भी अटल हुआ

-जूही🙏🏼

Wednesday, August 15, 2018

पर्व मनाओ



धुला है रास्ता अल सुबह
सारी रात थमा एक जगह
चलो भीग लो न बेवजह
कि तुम भी ठहर जाओ
ऐसा आज पर्व मनाओ

वातायन के पट खोलो
गुम हुई वो हँसी टटोलो
मेरी सुन लो, अपनी बोलो
सकुचाओ मत, गाओ
ऐसा अभी पर्व मनाओ

कच्ची सड़क, पहाड़ तिकोना
कोरे कागज पर जादू टोना
सस्ता कितना है खुश होना
रंग कोई मनचाहा उठाओ
ऐसा भी पर्व मनाओ

खुद से यूँ परदा कैसा?
बहुत देर तक चले न ऐसा
जैसा चाहो ,होगा वैसा
रूको ज़रा,फिर दौड़ लगाओ
जीवन है पर्व, रोज़ मनाओ!

© जूही गुप्ते


Thursday, August 2, 2018

In Nana Patekar's honour

वो पीता है
वो रीता है
वो जीता है
वो चीता है

तो कवि ही हुआ

© जूही

Friday, July 20, 2018

Milestone

Cupped face
Ecstatic embrace
Love walked past
First milestone

©juhi

Wednesday, July 18, 2018

वे सोशल मीडिया पे आ गए हैं



हुआ क्या हाल है बताऊँ दोस्तों?
फोन रख कहीं भाग जाऊँ दोस्तों ?
लिस्ट में मौसी- मामी छा गए हैं 
घर के बड़े फेसबुक पे आ गए हैं

पहले माँ ख़ुशी जताने जाती थी 
"बिट्टू ने कार ली",बताने जाती थी 
उनका मन ये सुन खट्टा होता था 
कि मुझे पहले से पता होता था

सन्देश लम्बा भड़काऊ आए
बुआ ग्रुप पे तिल ताड़ बनाएं 
घर में प्रयोग होने लगे हैं अनोखे 
दादी सिखाये रोज़ घरेलु नुस्खे

अब काका भेजे है "जीएम" मुझको 
काकी पुरे दस गुलदस्ते मुझको
मामा भेज पुराने वीडियो इतरा गए हैं 
घर के बड़े व्हाट्सएप्प पे आ गए हैं

इमोजी न बुझे, हैं भोले 
कमेंट टुटा-फूटा ये बोले 
बिसरे नामों से मुझे बुलाए 
झूठे सलीके न इनको भाए

शेयर करते तस्वीरें बचपन की 
साथी उनके अकेलेपन की 
स्मार्ट लोग छल से बौरा गए हैं
वे सोशल मीडिया पेआ गए हैं

© जूही गुप्ते

Tuesday, July 17, 2018

This one time




This one time
I was surfing 
through the social media
and then my gentle fingers
scrolled my inbox
all names were painting
colourful reveries 
suddenly a text popped up
saying "hi, wassup"
a name , an old friend
to be treasured like 
an antique piece

soon fresh was the past,
the unending chats 
the shares, the online games
the binge on the burgers
the laughter,the lunch walks

I was about to reply
but next text of 
"I need a new job"
and "that one document"
washed out everything
Smartest phone beeped
"you are HR professional,
you are a 'network'
not to be befriended
just to be "utilised"

I smiled and replied
"surely, can help".


© Juhi Gupte

Thursday, July 12, 2018

कहमुकरी-2


सूखी चिकनी है प्रवृत्ति
रूके न पानी, टिके न मिट्टी
चर्म सुंदर, कर्म है मैला
हाँ, मानव ? री प्लास्टिक थैला

© जूही

Wednesday, July 11, 2018

कहमुकरी-1

भोले बोल, सहन परिवर्तन
प्राची है, नित लगती नूतन
अपने जोड़े, संस्कारी बिन्दी
कौन सखि माँ? रे बहन, हिन्दी!

Quote

बहुत बह चुकी है आँखों से स्याही
तुम्हारी बाहों की चुनरी ओढ़नी है

जो तुम्हारा सही हाल बता दे
बस मुझे वो किताब पढ़नी है

- जूही